आगरा हाईवे पर बस-टैंकर में जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत
आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां खड़ी टैंकर में रोडवेज बस टकरा गई। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इस हादसे से नेशनल हाईवे पर तड़के हड़कंप मच गया।
ऐसे में सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन हॉस्पिटल भेज दिया गया। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर तड़के सुबह मची अफरा-तफरी मच गई। हर तरह चीख-पुकारे सुनाई दे रही थी।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में चालक सहित 2 महिलाएं व एक अन्य की मौत हो गई है। इस समय पुलिस नेशनल हाईवे से एक्सीडेंटल वाहनों को हटाने में जुटी हुई है। बता दें, ये आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर चौकी का मामला है।
