उत्तर प्रदेश

Agra News: कौलक्खा गांव में 16 लोगों ने किया नाबालिग का अपहरण

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 15 सोलह लड़के एक घर में घुसते हैं और नाबालिक लड़की को जबरन अपने साथ उठा  ले जाते हैं। लड़की के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा रहती है । लड़के किसी की परवाह नहीं करते और न ही उस भीड़ में से कोई कुछ बोलता है । एक के बाद एक सभी लड़के, लड़की के घर की दीवार फांद कर अंदर दाखिल होते हैं । लड़की के घरवालों से मारपीट करते हैं उन्हें धारदार चाकू दिखाते हैं और घर के अंदर से लड़की को घसीटते हुए अपने साथ ले जाते हैं । यह सब कुछ खुलेआम होता है और इसका वीडियो बन जाता है ।

ताजगंज थाना क्षेत्र के कौलक्खा गांव के रहने वाले नवल सिंह के घर में रिश्तेदार आए हुए थे तभी नवल सिंह के घर में एक के बाद एक 16 युवकों की एंट्री होती है और मारपीट शुरू हो जाती है । मारपीट के दौरान युवक घर में मौजूद नाबालिक लड़की को जबरन अपने साथ घर से ले जाते हैं ।

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में चार भाई हैं जबकि बाकी के आरोपी उनके दोस्त बताए जा रहे हैं । सब कुछ फिल्मी अंदाज में होता है लेकिन इसके बाद लड़की का पिता नवल सिंह लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा देते हैं । पुलिस लड़की को बरामद करती है और परिजनों के सुपुर्द कर देती है ।

ताजगंज थाना क्षेत्र के कौलक्खा के रहने वाले दारा सिंह ने बताया कि दारा सिंह ने बताया कि उनके घर में रिश्तेदार आये हुए थे । तभी महेश, रंजीत, लवकुश, कृष्णा, विनय और उनके दर्जन भर से ज्यादा साथी उनके घर में घुस आए, मारपीट की और उनकी 17 वर्षीय बेटी को जबरन घर से उठा ले गए । 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =