उत्तर प्रदेश

एक आवंटी के प्लाट पर दूसरे को कब्जा देकर वहां निर्माण करा दिया एलडीए ने

एलडीए(LDA) में अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत के कई कारनामे जनता के सामने उजागर हो चुके हैं। ताजा मामला गोमतीनगर विस्तार का है। यहां एक आवंटी के प्लाट पर दूसरे को कब्जा देकर वहां निर्माण करा दिया गया। जब यह बात आवंटी को पता चली तो उसने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। एलडीए सचिव पवन गंगवार ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर चार में आवंटी वीके यादव जो कि सरकारी कर्मचारी भी हैं, उन्होंने गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर चार में भूखंड सी 4/554 लॉटरी के जरिए लिया था। आवंटी वीके यादव ने एलडीए के नियम के तहत सारी किस्ते जमाकर इसकी रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली है। इसी बीच वीके यादव का दूसरे जिले में तबादला हो गया।

लखनऊ से बाहर चले गए वीके यादव अब अपना प्लाट देखने नहीं आ पाते थे। बस इसी का फायदा उठाकर एलडीए के कर्मचारियों ने खेल कर दिया। कुछ समय बाद वह लखनऊ वापस आए और अपना प्लाट देखने पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। उन्हें सामने तीन मंजिला इमारत खड़ी दिखाई दी।

वीके यादव ने इसकी शिकायत एलडीए कार्यालय में की। दफ्तर में उन्हें बताया गया कि लीज प्लान में बदलाव किया गया है, इससे आपका भूखंड इधर से उधर हो गया। वीके यादव ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की।

वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों का कहना है कि वीके यादव ने सी 4/554 भूखंड लॉटरी के जरिए लिया था लेकिन इस पर सी 4/551 के आवंटी को 4/554 भूखंड पर कब्जा दे दिया गया। इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =