इंदिरा कालोनी में भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला इंदिरा कालोनी में ज्ञान, विज्ञान, कला कौशल के द्योतक भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव मनाया। इस अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन अध्यक्ष स. बलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में पं. अरविंद ने यज्ञ कराया।
इस दौरान स. बलविंद्र सिंह ने समाज के बच्चों से आह्वान किया कि सभी बच्चे मेहनत के साथ पढ़ाई करे और उच्च शिक्षा हासिल कर अपने परिवार, समाज व जनपद का गौरव बढाये।
इस दौरान कालूराम, बिजेंद्र धीमान, राजेंद्र, सतीश कुमार, जर्नाधन विश्वकर्मा, आनंद, प्रवी, महेंद्र धीमान, रमेश चंद, ओमप्रकाश धीमान, शुभम धीमान आदि मौजूद रहे।

