दो दिनों से लापता था राशन डीलर का नलकूप के पास मिला शव
मुजफ्फरनगर। दो दिन से लापता राशन डीलर का शव नलकूप के कुएं से बरामद हुआ है। डीलर का शव मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। राशन डीलर की तलाश में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया था, जिनकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। रुपयों के लेन देन के मामले में हत्या की कर शव छुपाए जाने की चर्चाएं हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी 55 वर्षीय राशन डीलर महक सिंह बीते दो दिन से लापता था, जिसके सम्बन्ध में परिजनों ने चौकी सहित थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जिसके चलते थाना पुलिस ने कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद डीलर का शव बरामद हो गया। सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी के खेत में बने नलकूप के कुएं से डीलर का शव बरामद हुआ है।
पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चर्चाएं हैं कि रुपयों के लेन देन के चलते डीलर की हत्या की गई है। बताया गया कि मृतक के लाखों रूपये पकड़े गए आरोपियों पर थे।
दो दिन से लापता राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या, चार फुट गहरे गड्ढे में दबाया शव
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता चल रहे राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह व्यक्ति का शव चार फुट गहरे गड्ढे में दबा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को गड्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी महक सिह (53) राशन डीलर की पैसों के लेनदेन में गांव के सन्दीप और काला निवासी बधाई कला ने गला घोंट कर हत्या का शव दबा दिया। मृतक राशन डीलर 18 नवम्बर से लापता था।
परिजनों ने लापता राशन डीलर की काफी खोजबीन की लेकिन इसके बाद पुत्र सत्यम ने खोज बीन की, सुराग नही मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि राशन डीलर की जमीन रेलवे लाइन में चली गयी थी।
उसने गांव के ही सन्दीप को ब्याज पर रुपये दिए हुए थे। रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर ही राशन डीलर ने संदीप और काला को नलकूप पर बुलाया था।
यहां तीनों ने बैठकर शराब पी। नशे में होने के दौरान इनमें झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों ने मिलकर राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक चार फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया।
पुलिस ने संदीप और काला को हिरासत में लेकर पूछछताछ की जिनकी निशानदेही पर ट्यूबवेल के पास ही गड्ढे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
