उत्तर प्रदेश

मैलारायगंज ग्राम चौपाल में पँहुचे चेयरमैन,सरकार की उपलब्धियां बताई

रामनगर विधानसभा के मण्डल सिरौली गौसपुर अंतर्गत मैलारायगंज में पीताम्बर यादव बूथ अध्यक्ष/ ग्राम संयोजक के आवास पर बीजेपी की बैठक चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी की मौजूदगी व मण्डल अध्यक्ष सन्तोष पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

चेयरमैन ने मौजूद लोगों का परिचय प्राप्त कर सरकार की उपलब्धियों को बताकर जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका विकास सबका साथ व सबका विस्वास जैसे स्लोगन पर काम कर रही है।सभी मिलकर पार्टी की रीति नीति व केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गांव गांव जाकर बताएं।

इस अवसर पर तहसील रामनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि कांत पांडेय, मण्डल महामंत्री बलवंत प्रजापति, वार्ड संयोजक आलोक सिंह,संदीप वर्मा निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष,नरेश विश्वकर्मा,ओंकार मिश्र,दिनेश यादव,मूल चंद बाजपेई, हिमांशु विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =