उत्तर प्रदेश

Chandauli News: आकाशीय बिजली की चपेट में झुलसने से मौके पर ही मौत

Chandauli News: आकाशीय बिजली  गिरने से सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ बरउर ग्राम सभा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुट गयी। व्यक्ति किसान बताया गया है। गौरतलब है कि जनपद में इस साल आकाशीय बिजली गिरने से तमाम लोगों की मौत हो चुकी है।

बताते चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ बरउर गांव के निवासी बब्बन यादव पुत्र जयश्री यादव उम्र 45 वर्ष खेत से आ रहे थे तभी अचानक आकाशीय बिजली कड़की और उसकी चपेट में आने से झुलसने से इनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई । वहीं नायब तहसीलदार व लेखपाल को भी सूचित कर दिया गया, जिसपर लेखपाल भी मौके पर पहुंचकर अपनी कार्यवाही करने में जुट गए।

इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिस के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =