उत्तर प्रदेश

हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस -S/9 में बच्चे का जन्म, महिला मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार

चन्दौली जिले में DDU जक्शन पर शनिवार को ट्रेन नंबर 02382 डाउन (नई दिल्ली – हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस) (Howrah Poorva Express) प्लेटफार्म नंबर 03 पर समय 05:48 बजे आई। जिसके कोच संख्या S/9 में एक महिला के प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी तत्काल उक्त महिला के परिजनों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) के हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर सूचना दी।

 सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ मेरी सहेली की महिला आरक्षी अनामिका विश्वास एवं रेलवे के अन्य विभाग कमर्शियल स्टाफ आरआर सिंह एवं रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टर सर्वेश गुप्ता के साथ मेडिकल टीम डीडीयू जंक्शन पर मौके पर पहुंचे।

जहां उक्त कोच के महिला यात्री जो टूंडला से बिहार शरीफ की यात्रा अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यात्रा कर रही थी जिसका नाम निशा ,उम्र 28 वर्ष,पति -आकाश, ग्राम -आवागढ़, थाना -अवागढ़, जिला टूंडला (उत्तर प्रदेश) बताई। महिला यात्री का महिला मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया तथा उक्त महिला यात्री ने एक स्वस्थ नवजात बच्चा को जन्म दी। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twelve =