उत्तर प्रदेश

Chandauli News: भद्रशेन गांव निवासी दंपति ने मासूम बच्ची के साथ गंगा में लगाई छलांग

Chandauli News:  बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल से सैदपुर थाना क्षेत्र के भद्रशेन गांव निवासी अजीत कनौजिया ने अपनी पत्नी ऊषा देवी और 6 महीने की बेेटी के साथ गंगा नदी मे छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी भागकर पुल पर पहुंच।

वहीं सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद यह कहकर वापस लौट गयी की यह घटना बलुआ थाना क्षेत्र की है, जबकी बलुआ थाना से एक पुलिस लिखा पढी कर वापस लौट आया किसी ने भी शव खोजने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान लोग पुलिस के मानवता को तार-तार करने वाले कारनामे को देख कोसते रहे।

बता दें कि सैदपुर थाना क्षेत्र के भद्रशेन गाव निवासी श्यामलाल कनौजीया के चार पुत्र है, जिसमें से तीसरे नम्बर का पुत्र अजीत कनौजीया है। जिसकी शादी डेहरा गांव मे हुई थी। कोरोना टीका लगवाने के नाम पर पत्नी व बच्ची सहीत सैदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आया था। जहां सैदपुर पुल पर आकर एकाएक गंगा नदी कूद गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर परिवार वाले पुल पर पहुंच गये और रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस जांच पड़ताल कर वापस यह कहकर लौट गयी कि यह मामला बलुआ थाना क्षेत्र का है। उधर बलुआ पुलिस का एक सिपाही मौके पर पहुंचकर लिखा पढी कर वापस चला गया। किसी ने शव की खोजबीन करना मुनासीब नहीं समझा। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − nine =