उत्तर प्रदेश

Chandauli News: बदमाशों ने सीमेंट व्यवसायी को मारी गोली

Chandauli News: घटना मंगलवार शाम सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत दुर्गापुर गांव के पास की है। व्यवसायी दुकान बंद कर घर जा रहा था। बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए सीमेंट व्यवसायी को गोली मार दी। गोली व्यवसायी के सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़ व्यवसायी की पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।और चारों तरफ नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गयी है।सकलडीहा क्षेत्र के तेंदुईपुर निवासी 45 वर्षीय लालव्रत चौहान की दुर्गापुर गांव के पास सड़क पर सीमेंट, सरिया की दुकान है।

मंगलवार की शाम को रोज की तरह वह दुकान बंद कर अपनी पल्सर बाइक से घर जा रहे थे।चंद कदम पर हीरो बाइक से आए बदमाशों ने लालव्रत को गोली मार दी, जो उनके सिर को छूते हुए निकल गई। लालव्रत वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और व्यवसायी की बाइक लेकर फरार हो गए।

इस बाबत क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गोली चलने का मामला संज्ञान में है।पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। चारों तरफ नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही है।जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =