Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल: नाले की सफाई का शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में राज्य मंत्री विजय कश्यप ने लाखों की लागत से नाले की सफाई का शुभारंभ किया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहारी में आज राज्यमंत्री विजय कश्यप ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम बिहारी में वर्षों से अटे पड़े गंदे नाले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाले की सफाई को लेकर आज नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

मंत्री विजय कश्यप ने बताया कि लगातार बिहारी गांव में लोगों की समस्याएं मिल रही थी जिसे आज मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई का शुभारंभ कराया गया।

जल्द ही ग्राम बिहारी के ग्राम वासियों को इस गंदगी से निजात मिल सकेगी इस २ किलोमीटर लंबे पूरे नाले की सफाई व्यवस्था को ड्रोन कैमरे से नजर रखी जायेगी ग्रामवासियों ने मंत्री विजय कस्यप का फूलमालाएं पहनाकर व नारेबाजी करते हुए स्वागत अभिनन्द किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 1 =