Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किदवई नगर स्थित 300 मेट्रिक टन क्षमता के आधुनिक एमएसडब्ल्यू प्लांट का शुभारंभ

आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की महत्वकांक्षी योजना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत किदवई नगर स्थित 300 मेट्रिक टन क्षमता के आधुनिक एमएसडब्ल्यू अर्थात municipality सॉलिड वेस्ट प्लांट का शुभारंभ श्री कपिल देव अग्रवाल  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्रीमती अंजू अग्रवाल  पालिका अध्यक्ष, श्री विजय शुक्ला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संयुक्त रुप से बटन दबाकर किया

शुभारंभ श्री अभिषेक कुमार सिटी मजिस्ट्रेट एवं श्री अजय कुमार अमषट प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय तथा पालिका के मान्य सभासदगण,अधिकारीगण एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया l

आधुनिक प्लांट का संचालन प्रारंभ होते ही कूड़े से जैविक खाद बनना प्रारंभ हो गया इस अवसर पर माननीय पालिका अध्यक्ष महोदया द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की बोर्ड के 3 वर्ष 2 माह का समय व्यतीत हो चुका है और जो लक्ष्य मेरे दिलों और दिमाग मैं कूड़ा निस्तारण का हमेशा रहता था, आज वह धरातल पर साकार हो गया है l

नगरीय सम्मानित जनता द्वारा जो मुझ पर विकास किया है, विकास करेंगे के नारे पर मुझे कर्ज के रूप में जो अपना बहुमूल्य वोट दिया था,मैं उस ऋण को उतारने के लिए निरंतर नगर विकास की कार्य योजना बनाने उसे फलीभूत करने में अपना पूरा समय इसमें लगाती हूं lआज मुझे यह यूनिक कूड़ा निस्तारण के प्लांट का संचालन करके पूरा भरोसा हो गया है कि जहां 84 बीघा प्लांट की जमीन में कूड़े के चट्टान पहाड़ की तरह खड़े थे

अब वह लगभग नो माह में निस्तारित हो जाएगा l इसके बाद हम अन्य निकायों का कूड़ा खरीदने की स्थिति में हो जाएंगे lपारदर्शिता के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे प्लांट पर लगवाए हैं और यथाशीघ्र प्लांट का एक ऐप बन जाएगा जिसे पूरा बोर्ड घर बैठे ही उसके संचालन को देख सकेगा l

बहुत जल्दी फेस टू में 300 मीट्रिक टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण का एक और प्लांट इसी स्थल पर लग जाएगा उसके भी आप सब नगरवासी साक्षी होंगे l

श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा गर्मजोशी एवं आत्मविश्वास के साथ कहां गया कि मैं कथनी और करनी में अंतर नहीं रखती lरुकना,झुकना मेरे स्वभाव में नहीं है lकुछ लोग अनावश्यक झूठी शिकायतों पर लगे हुए हैं और उन्हें प्लांट में भी कमियां ढूंढते हुए शिकायत बाजी करेंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता l

हम विकास की ओर कदम बढ़ाए हुए हैं और सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की नीति होती थी पर आगे बढ़े हुए हैंl बोर्ड के अवशेष अवधि मैं और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगेl पूरा बोर्ड मेरे सहयोगी सभासदगण मेरे साथ हैं और विकास की ओर कदम बढ़ाए हुए हैं l

इस अवसर पर श्री हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी, श्री नरेश चंद मित्तल, श्री प्रेमी छाबड़ा, श्री विपुल भटनागर, श्री विकास गुप्ता, श्री प्रियांशु जैन,श्री सचिन कुमार, श्री परवेज आलम, श्री मनोज वर्मा, श्री प्रवीण पीटर, श्री अरविंद धनगर, श्री अमित बॉबी, श्री हनी पाल, श्री सरफराज आलम, श्री सलेक चंद माननीय सभासदगण तथा श्री विजेंद्र पाल

नौशाद कुरेशी, श्री मनीष कुमार, मोहम्मद राहत, मोहम्मद उमर मोहम्मद कुरेशी, श्री राजकुमार, श्री नरेश खटीक माननीय सभासदगण पति के अलावा डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय पुंडीर श्री उमाकांत शर्मा,सफाई निरीक्षकगण, श्री पूरन चंद पाल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, श्री प्रियेश कुमार, गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष एवं एसके बिट्टू तथा उद्यमी श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में प्लांट संचालन की पूरी टीम मौजूद रहे l

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 19 =