Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक

चरथावल। कस्बे के श्रंगार वाटिका कम्पाउंड में चल रहे रेनबो एकेडमी के बच्चो को स्कूल की टीचरो द्वारा विश्व तम्बाकू निशेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे पेटिंग के जरिए ऑनलाइन जागरूक करते हुए तम्बाकू का सेवन न करने की अपील की।

चरथावल कस्बे में स्थित श्रंगार वाटिका कम्पाउंड में चल रहे रेनबो एकेडमी के बच्चो को देश मे चल रहे लोकडाउन के कारण स्कूल की टीचरो द्वारा ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है ।

इसी कड़ी में स्कूली बच्चो व उनके परिवार के लोगो को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू के होने वाले नुकसान बारे पेटिंग के जरिए ऑनलाइन जागरूक करते हुए तम्बाकू का सेवन न करने की अपील की।

इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक अभिषेक बंसल ने कहा कि तम्बाकू तथा उससे बने पर्दाथ मानव जीवन के लिये घातक होते है। देश मे कैसर का प्रमुख कारण तम्बाकू और धूम्रपान है।

देश मे लगभग हजारो व्यक्ति इसके कारण मौत के मुह मे समा जाते है। तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत सभी सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयो, शिक्षण संस्थाओ, अस्पतालो आदि मे तम्बाकू का सेवन निषेध है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =