वैश्विक

Chennai: अमित शाह पहुंचे चेन्नई, एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर अंधेरा

Chennai: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान जब वे हवाई अड्डे से होटल के लिए निकल रहे थे, पास में सड़क पर स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी. भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने राज्य सरकार पर जानबूझकर लाइट बंद करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया. आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के हिस्से के रूप में शाह तमिलनाडु की यात्रा कर रहे हैं. वे रविवार को वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

वहीं, चेन्नई में कदम रखते ही केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘चेन्नई (तमिलनाडु) पहुंच गया हूं. इस जीवंत राज्य के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए आभारी हूं. वेल्लोर में एक सार्वजनिक रैली में भाग लूंगा.’ शाह जब एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो वहां बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी का झंडा लेकर उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे.

गृह मंत्री के इस दौरे से पहले तमिलनाडु के सलेम में द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए लागू की गईं विशेष योजनाओं की एक सूची जारी करें. आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के हिस्से के रूप में 11 जून को शाह की तमिलनाडु यात्रा का जिक्र करते हुए, स्टालिन ने पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के लिए लागू की गईं योजनाओं के बारे में बताने को तैयार हैं.

स्टालिन ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए संप्रग शासन (2004-14) के दौरान लागू की गईं कई विशेष पहल को सूचीबद्ध किया. गौरतलब है कि द्रमुक भी संप्रग सरकार का हिस्सा थी. द्रमुक अध्यक्ष ने कहा, ‘केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के दौरान तमिलनाडु में कई विशेष योजनाएं पेश की गईं.’ 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − five =