Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा लापरवाही एवं काम ना करने को लेकर सीएमओ सख्त, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके अग्रवाल ने डॉक्टरों के द्वारा दिए गए सामूहिक त्यागपत्र को लेकर एक प्रेस की और 10 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंड़न करते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही करने के साथ-साथ काम ना करने का आरोप लगाते हुए सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी करने की बात कही।
आपको बता दें कि बीते दिनों डॉ. एसके अग्रवाल के द्वारा जिले के सीएचसी तथा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया था।

इस दौरान अनुपस्थित मिलने वाले डॉक्टर्स से सीएमओ ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया था। जिसके बाद से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सा अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

कार्रवाई से बचने के लिए तरह-तरह के हत्थकंड़े अपनाते हुए डॉक्टर्स खुद की लापरवाही पर लीपापोती करने में व्यस्त थे। जिसके बाद शुक्रवार देर रात 10 चिकित्सा अधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया। डॉक्टरों द्वारा दिए गए सामूहिक त्यागपत्र का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जिसके बाद शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार अग्रवाल ने डॉक्टरों के द्वारा दिए गए सामूहिक त्यागपत्र को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जिसमें उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही करने के साथ-साथ काम ना करने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने साफतौर पर कहा कि 10 चिकित्सा अधिकारियों के त्यागपत्र मुझे प्राप्त हुए थे

लेकिन उस में बैठकर समाधान हो गया था, उसके बावजूद मीडिया में यह त्यागपत्र दिया गया हैं, जिसके चलते मैं सभी डॉक्टरों को नोटिस दूंगा और लापरवाही करने के साथ-साथ काम ना करने के संबंध में जवाब-तलब किया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − one =