Muzaffarnagar: भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा का सेवा का कार्यक्रम
Muzaffarnagar: मानवता की सेवा ही जीवन की सर्वोत्तम सेवा है।इसी को चरितार्थ करते हुए आज भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा का एक सेवा का कार्यक्रम अपना घर शुक्रताल में रखा गया। जहां करीब 320 प्रभु जी की सेवा करने का व उनके सुबह का नाश्ता कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपना घर शुक्रताल में मानवता की सेवा करने की एक बहुत बड़ी संस्था है जहां पर करीब 320 प्रभु जी रहते हैं।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमारे प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री संदीप जैन जी रहे।कार्यक्रम चेयरमैन श्री आशीष अग्रवाल, टीना अग्रवाल व नीतू जैन जी रहे ।कार्यक्रम में शाखा के काफी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर लिया।सर्वप्रथम सभी ने गंगा दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया उसके पश्चात श्री हनुमत धाम में श्री हनुमान जी के व गणेश धाम में श्री गणेश जी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाया।
आज के कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्री नवीन सिंघल जी श्री चक्रेश जैन जी व ब्रजमोहन जी श्री प्रदीप शर्मा जी पंकज अग्रवाल जी शाखा सचिव श्री मनीष बंसल जी महिला संयोजिका डॉ पारुल जैन जी, अनूपमा करणवाल,अंजू शर्मा, प्रीति बंसल व श्रीमती चक्रेश जैन जी आदि ने परिवार में बच्चों सहित भाग लेकर बड़े मनोयोग से सेवा के कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के उपरांत शाखा अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार ने सभी का धन्यवाद क्या व भविष्य में भी ऐसे सेवा के कार्यक्रम करते रहने का संकल्प लिया।

