वैश्विक

दुनिया में 30.17 लाख लोग कोरोना संक्रमित: ब्रिटेन में अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं-Boris Johnson

 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  Boris Johnson ने बीते बुधवार देश में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने सहित अन्य बंदिशों को हटाने का ऐलान किया है. पीएम जॉनसन ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों का मानना है कि देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की लहर का पीक आ चुका है. ऐसे में अब सरकार की तरफ से मास्क पहनने जैसे अनिवार्य कोविड-19 उपायों को समाप्त किया जाता है. 

Boris Johnson मे कहा कि देश में ओमिक्रोन के हालात को देखते हुए कई प्रतिबंधों में छूट देने के बाद ब्रिटेन में अब लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने को नहीं कहा जाएगा. वहीं सरकार की तरफ से लोगों को हर जगहों पर अनिवार्य मास्क पहनने के नियम को खत्म कर दिया गया है. अब लोग चाहें तो पब्लिक प्लेसेज पर बिना मास्क के घूम सकते हैं. इसके साथ ही जल्द ही स्कूल कक्षाओं में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की भी पाबंदी नहीं रहेगी.

वहीं दूसरी तरफ दुनिया में पिछले दिनों जारी रिपोर्ट के अनुसार 30.17 लाख लोगों की कोरोना संक्रमित होने की पहचान की गई थी. जबाकि इस वायरस से 8,039 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा हाल ही में WHO ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि ओमिक्रोन को हल्के में नहीं लेना ही समझदारी है. उन्होंने कहा था कि कोरोना के अन्य वेरिएंट भी आ सकते हैं इसलिए सभी देशों का सतर्क रहना जरूरी है. 

Boris Johnson ने संसद को बताया कि नवीनतम आंकड़े दर्शाते हैं कि देश में ओमीक्रोन लगभग अपने चरम पर पहुंच चुका है, जिसके बाद कोविड प्रतिबंधों में छूट दी जा सकती है.

प्रधानमंत्री Boris Johnson  ने कहा, ‘ इसलिए, आज सुबह मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि बूस्टर खुराक के असाधारण अभियान और जनता द्वारा प्लान-बी सावधानी उपायों को लेकर जाहिर की गई प्रतिक्रिया के मद्देनजर हम अगले सप्ताह बृहस्पतिवार से प्लान-ए की तरफ लौट सकते हैं और प्लान-बी के प्रतिबंधों को समाप्त कर सकते हैं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 3 =