वैश्विक

Pakistan News: आयशा मलिक होंगी पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज

Pakistan News:एक संसदीय समिति ने बुधवार को हाई कोर्ट की न्यायाधीश आयशा मलिक को पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनाए जाने को मंजूरी दे दी, जिससे रूढ़िवादी मुस्लिम बहुल देश अपनी शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया.

वर्तमान में लाहौर Pakistan हाई कोर्ट की न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति मलिक का नाम इस महीने की शुरुआत में प्रधान न्यायाधीश गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाले Pakistan न्यायिक आयोग (जेसीपी) ने न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित संसदीय समिति को भेजा था.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सीनेटर फारूक एच नाइक की अध्यक्षता वाली द्विदलीय संसदीय समिति ने इस्लामाबाद में हुई अपनी बैठक में न्यायमूर्ति मलिक के नाम का समर्थन किया, जिससे शीर्ष अदालत में उनकी पदोन्नति में आखिरी बड़ी बाधा दूर हो गई.

समिति ने न्यायमूर्ति मलिक के नाम को मंजूरी देते हुए वरिष्ठता के सिद्धांत को दरकिनार किया. इस तरह लाहौर Pakistan हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में चौथा स्थान रखने वाली न्यायमूर्ति मलिक शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश होंगी. नाइक ने कहा, “हमने राष्ट्रीय हित में न्यायमूर्ति आयशा मलिक के नाम को मंजूरी दी है.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =