कोरोना को दावतः मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आए लोग
मुजफ्फरनगर। कोरोना की रफ्तार पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में अब तीन दिन का लॉक डाउन घोषित किया है। जो शुक्रवार की शाम 8 बजे शुरू होकर मंगलवार की सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।
लेकिन जनपद मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन के पहले ही दिन शनिवार को लोग सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आये। बाजार बंद थे, सड़के भी अधिकतर खाली जरूर थी
लेकिन फिर भी लोग बेवजह घूमते हुए नजर आ रहे थे, पुलिस ने भी सड़कों पर उतर कर मौर्चा जरूर संभाले हुए था लेकिन लोग थे, कि मानने को ही तैयार नहीं थे।
लॉक डाउन के दौरान नगर में ये साफ दिखाई दे रहा था, कि यहाँ की आम जनता कोरोना महामारी में भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है और ये हालात तब है
जब जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो चला है। लॉक डाउन उलंघन के ये हालात तब थे, जब एक दिन पूर्व खुद मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने लॉक डाउन का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कहते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, लेकिन यहाँ की जनता पर उसका भी कोई खासा असर देखने को नहीं मिला है।

