संक्रमण पर काबू पाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने सैनिटाइजर अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। शहर की प्रथम नागरिक पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल का दावा कोरोना वायरस को हराकर ही रुकेगा उनका अभियान आज फिर शहर के ९ वार्डों को किया। सैनिटाइजर कोरोना महामाके संक्रमण पर काबू पाने के लिए आज माननीय पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर कार्य योजना के अनुसार ९ वार्डों में युद्ध स्तर पर पावर स्प्रे सैनिटाइजर का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया
श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड नंबर १९ प्रियांशु जैन तथा वार्ड संख्या ३४ विकल्प जैन सभासदगण के वार्ड में मुनीम कॉलोनी, रामलीला ग्राउंड नई मंडी के आसपास तथा जैन मंदिर में दोनों सभासदगण के साथ पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य किया गया तथा दोनों वार्डों में लगी नाला गैंग के द्वारा नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण भी किया गया
इसके पश्चात श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष के द्वारा रामलीला पर वार्ड संख्या दो एवं चार पर दोनों सभासदगण सचिन कुमार एवं नरेश खटीक के साथ पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य किया गयापालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की अब आगामी ३ दिनों में नगर में लॉकडाउन रहेगा
ऐसे में पालिका और अधिक मुस्तैदी के साथ जनहित में पावर स्प्रे सैनिटाइजर के साथ-साथ जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से नालो की तली झाड़ सफाई का युद्ध स्तर पर कार्य करेगी। श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा जनता से अपील की गई कि वह लॉक डाउन का पूतरह से पालन करते हुए अपने अपने घरों में योग प्राणायाम के साथ-साथ घर के कार्यों में लगे रहकर अपने बाल्यकाल के खेलो जिसमें अंताक्षरी, आइस पाइस,छुपा छुपाई, इककल दुककल, लूडो खेल खेलने के साथ-साथ पौराणिक कहानियों एवं घरेलू बातों मैं पुराने दिनों के अनुसारअपना समय टीवी और इंटरनेट से हटकर व्यतीत करते हुए अपने परिवारों के साथ व्यस्त एवं मस्त रहें
एककोरोना से मात्र सावधान रहना है, इसे कम से कम याद करें द्य अपने घर आंगन कि मिलजुल कर साफ सफाई करें तथा घर में हवन यज्ञ गूगल सामग्री से करें तो हमारे मन में नकारात्मक विचारों के स्थान पर सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे तथा निश्चित रूप से मनोबल में वृद्धि होगी और डिप्रेशन से उत्पन्न होने वाले भय से भी मुक्ति मिलेगी
पालिका अध्यक्ष द्वारा कड़े रुख के साथ पालिका के उन अधिकारियों कर्मचारियों को भी सचेत करते हुए कहा की कोरोना काल में जो घर में बैठकर भाप के इंजन की तरह कार्य से विमुखता कर रहे हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्हें आधुनिक हाईटेक युग में इलेक्ट्रिक इंजन की तरह कार्य करना पड़ेगा
अन्यथा निश्चित रूप से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी द्य पालिका अध्यक्ष के साथ प्रथक प्रथक स्थानों पर विकल्प जैन, प्रियांशु जैन, सचिन कुमार, नरेश खटीक माननीय सभासदगण के अलावा डॉक्टर संजीव कुमार ,डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकागण, राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक ,अवनीश कुमार, गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

