Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर में जज के पिता के साथ मैडिकल कॉलेज में हुई क्रूरता, पूर्व जिला जज की हो गयी मौत, वीडियो जारी

मुजफ्फरनगर – कोरोना काल में  जहां पूरा देश चिकित्सक वर्ग को कोरोना वॉरियर्स कहकर इनके सम्मान में लगातार कसीदे पढ़ रहा है ,वहीं कई जगह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी लगातार सामने आती जा रही है।

ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरनगर में हुई, जिसका शिकार मुजफ्फरनगर के अपर जिला जज बने, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उनके पिता की मृत्यु हो गई, जो खुद भी जिला जज के पद से सेवानिवृत्त थे।

मुजफ्फरनगर में कार्यरत और हाल ही में स्थानांतरित अपर जिला जज अंकुर शर्मा के पिता आर के शर्मा सेवानिवृत्त जिला जज थे उन्हें कुछ स्वास्थ्य दिक्कत के बाद  उनका कोरोना टेस्ट कराया गया,जो पॉजिटिव आया

जिसके बाद परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया कि उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने दिया जाए लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया, इसके बाद उन्हें 28 मार्च को मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।जहाँ गत रात्रि उनका दुखद निधन हो गया।

स्वर्गीय आरके शर्मा की पत्नी श्रीमती दया शर्मा ने बताया कि वह अपने पति की  पूरी सुविधा और खानपान की व्यवस्था कर रही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण  उनका निधन हो गया, उनके साथ क्रूरता की गयी है।

श्री मति शर्मा ने वीडियो सन्देश जारी करके स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।  देखे वीडियो !

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − six =