Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाला टेबिल टेनिस टूर्नामेंट रद्द

मुजफ्फरनगर। शहर में बवाल के बाद तनावपूर्ण माहौल के चलते जीसी पब्लिक स्कूल में होने वाला टेबिल टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया। सिविल बार की मतगणना स्थगित कर दी गई, जो अब सोमवार को होगी।

 लेखपालों ने भी अपना धरना स्थगित कर दिया है।शुक्रवार को शहर में हुए बवाल के चलते शहर के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाला टेबिल टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है।

प्रधानाचार्य आजादवीर ने बताया कि मैनेजमेंट के निर्णय के बाद टूर्नामेंट रद्द किया गया। टूर्नामेंट 22 दिसंबर से होना था और इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों छात्र-छात्रा शामिल होने थे।

शहर के माहौल को देखते हुए लेखपालों ने भी 21 दिसंबर का अपना धरना स्थगित कर दिया। सिविल बार में चुनाव के बाद शनिवार को मतगणना होनी थी। माहौल के चलते ही सिविल बार में मतों की गिनती अब सोमवार को 23 दिसंबर को होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21988 posts and counting. See all posts by News-Desk