वैश्विक

पूर्णिया जिले में सिलेंडर ब्लास्ट-पांच लोगों की मौत

बिहार के पूर्णिया जिले में  गैस सिलेंडर फटने की वजह से एक परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को घटना के बाद आस पड़ोस के लोग लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पूर्णिया जिले के बायसी थाना के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में सोमवार देर शाम घटी है।

मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वीरेंद्र यादव के घर में  खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था। इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।

सिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोर का धमाका भी हुआ। आग लगने की  खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझाया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया।

घायलों में से पांच ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं जिनके नाम गगन कुमार, रुचि कुमारी, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार और प्रीति कुमारी हैं जबकि पिंटू यादव और बेबी देवी अभी भी नाजुक स्थिति में हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 5 =