Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर मे आज कोरोना ने तोडे पिछले रिकॉर्ड,10 पॉजिटिव और मिले: सभी संक्रमित खालापार के निवासी

मुज़फ्फरनगर:– मुजफ्फरनगर में आज कोरोना संक्रमण का लावा बम निकल रहा है। आज दिन में 3 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तीसरी रिपोर्ट में 5 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी ने बताया कि आज दिन में पहली रिपोर्ट आने के बाद 2 रिपोर्ट और प्राप्त हुई हैं जिनमें 15 और पॉजिटिव मिले हैं।

उन्होंने बताया कि नवीनतम रिपोर्ट में 89 जांच रिपोर्ट मिली हैं जिसमें 5 संक्रमित मिले हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक सर्कुलर रोड के प्रबंधक समेत एक संक्रमित सिद्धार्थ कॉलोनी, एक नगर पालिका, एक प्रेमपुरी और एक मंसूरपुर में मिला है।

इससे पहली रिपोर्ट में 104 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी जिसमें 10 पॉजिटिव आई थी। दूसरी रिपोर्ट में मिले सभी संक्रमित खालापार निवासी हैं। आज सबसे पहली रिपोर्ट में 39 पॉजिटिव मिले थे

जिनमे सुजडू, बुढ़ाना, इंदिरा कॉलोनी, बघरा, लद्दावाला, हनुमान चौक, नयी मंडी, निराना, शामली से एक-एक मरीज मिला थे। गाँधी कॉलोनी से दो मरीज मिले थे

जबकि मोरना से 5 पॉजिटिव आये थे। साथ ही जानसठ की गांव कवाल स्थित अस्थाई जेल में मिले 6 संक्रमितो समेत 8 संक्रमित मिले थे । चरथावल से भी 2 पॉजिटिव मिले थे।

इसी के साथ शहर की कृष्णापुरी से 4 और राम लीला टिल्ला से 6 पॉजिटिव मिले थे। इनमें से जो शामली का निवासी था उसने मुज़फ्फरनगर में टेस्ट कराया था।

प्रशासन ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको शामली भेज दिया है। इसलिए आज जिले में कुल 53 नए कोरोना मामले आये हैं जो कि एक दिन में मिले कोरोना मामलों में सबसे ज़्यादा हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =