फिल्मी चक्कर

100 दिनों में “Dabangg 3” के रोबिनहुड पांडे Salman Khan होंगे दर्शकों से रूबरू

ये वो घोषणा है जिसका हम सभी को इंतजार था! Salman Khan फिल्म्स ने सलमान खान अभिनीत “दबंग” फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त Dabangg 3 की रिलीज डेट की घोषणा और मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया  है। फिल्म चार अलग-अलग भाषाओं में 20 दिसंबर को रिलीज होगी, जो सबसे मज़ेदार, निडर और प्यारा पुलिस वाले चुलबुल पांडे के सभी प्रशंसकों के लिए एक परफ़ेक्ट क्रिसमस गिफ़्ट होगा।

सलमान खान अभिनीत फ़िल्म के निर्माताओं ने चार अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर जारी किए हैं, जिसमें चुलबुल पांडे का विश्व प्रसिद्ध तकिया कलाम, ‘स्वगत तो करो हमारा’ का इस्तेमाल किया गया है। एक विशेष ट्रीट के रूप में, निर्माताओं ने घोषणा के लिए आइकोनिक ‘चुलबुल स्टाइल’ में मज़ेदार मोशन वीडियो जारी किए हैं।

“दबंग 3” सलमान खान की पहली फिल्म होगी जिसे कई भाषाओं में डब और रिलीज़ किया जाएगा, साथ ही सलमान खान और प्रभु देवा का रीयूनियन भी देखने मिलेगा जिन्होंने सलमान खान की मशहूर एक्शन फ़िल्म ‘वांटेड’ में साथ काम किया था। सूत्रों के अनुसार, फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने का फैसला उस सामूहिक अपील को पूरा करने के लिए लिया गया है, जहाँ सलमान खान एक अद्वितीय लोकप्रियता और फैन-फॉलोइंग के साथ पैन-इंडियन सुपरस्टार हैं और साथ ही, प्रभु देवा देश के सबसे बड़े दक्षिण भारतीय सितारों में से एक है।

साल 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित और सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज़ के लिए 100 दिन बाकी है। आइकॉनिक सलमान खान के ‘दबंग स्टाइल’ में साल को खत्म करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है!  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk