अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के 18 साल पूरे होने के दिन अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर एक रॉकेट हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।आधी रात के बाद मध्य काबुल में धुआं छा गया और सायरन बजने की आवाजें सुनाई देने लगीं।
Explosion occurs in Kabul near US embassy
Read @ANI story | https://t.co/rRTdKItz5Z pic.twitter.com/Z7gOeqSlW1
— ANI Digital (@ani_digital) September 10, 2019
दूतावास के अंदर कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर पर एक संदेश सुना कि परिसर में रॉकेट से हमला किया गया है।अफगानिस्तान के अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। नाटो मिशन ने भी किसी के हताहत ना होने की पुष्टि की है।
![अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला 1 The Explosion Was First Major Attack In The Afghan Capital Since Trump Called Off Us-Taliban Talks [Cara Anna/Ap]](https://www.aljazeera.com/mritems/imagecache/mbdxxlarge/mritems/Images/2019/9/11/7c5c9fd0f42949c99d5fe5cfb6459a80_18.jpg)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले सप्ताहांत तालिबान के साथ शांति वार्ता समाप्त करने के बाद अफगानिस्तान में हुआ यह पहला बड़ा हमला है।गौरतलब है कि 11 सितम्बर 2001 को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमला हुआ था। इसके बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का पतन हुआ था। आज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं।

