वैश्विक

गाय और ओम नाम सुनकर कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं-मोदी

गाय के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर रहती है। बुधवार को मथुरा में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करने पहुंचे पीएम मोदी ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में गाय और ऊं का नाम सुनने पर कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि देश 16वीं शताब्दी में चला गया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कान्हा की नगरी से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है। ये वैश्विक समस्या है। जिसकी मजबूती जड़ें हमारे पड़ोस में फल-फूल रही हैं।

आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पीएम मोदी ने 11 सितम्बर के दिन का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है। एक सदी पहले आज के दिन स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था। उस भाषण ने भारत की परम्पराओं को गहराई से समझा। आज के ही दिन दुर्भाग्य से अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिससे पूरी दुनिया दहल गई। 

À¤®À¤‚À¤š À¤ªà¤° À¤¬À¥ˆÀ¤ À¥‡ À¤ªà¥À¤°À¤§À¤¾À¤¨À¤®À¤‚À¤¤À¥À¤°À¥€ À¤®À¥‹À¤¦À¥€ À¤Μ À¤…À¤¨À¥À¤¯ À¤­À¤¾À¤œÀ¤ªà¤¾ À¤¨À¥‡À¤¤À¤¾

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मथुरा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशुओं के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद पशु पालन और इससे जुड़े अन्य विभागों की परियोजनाओं को देखा। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। पीएम मोदी ने गायों की नस्ल के बारे में भी जानकारी ली।मोदी ने अपने संबोधन में बृज भाषा का इस्तेमाल करते हुए कार्यक्रम में आए लोगों से राधे-राधे की। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को पर्यावरण का सबसे बड़ा चिंतक बताने वाले उदाहरण दिए। कहा कि कालिंदी (यमुना), वैजयंती माला, मयूर पंख, कदम की छांव, बांस की बांसुरी, धेनू के बिना श्रीकृष्ण की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती।

दूध, दही, माखन के बिना बाल गोपाल की कल्पना कोई नहीं कर सकता है। प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन हमेशा से भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हम नए भारत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि कचरे से कंचन की सोच ही हमारे पर्यावरण की रक्षा करेगी। आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाएगी। अपनी आदतों में भी हमें परिवर्तन करने होंगे। कहा कि हमें यह तय करना है कि जब भी दुकान, बाजार में खरीदने के लिए जाएं तो साथ में अपना थैला, बैग अवश्य ले जाएं।

पैकिंग के लिए दुकानदार प्लॉस्टिक का उपयोग कम से कम करें ये भी करना होगा। सरकारी कार्यक्रमों में भी प्लॉस्टिक की बोतलों के बजाए मिट्टी के बर्तनों या मेटल की व्यव्स्था हो। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, मथुरा के सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk