Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गंगा खादर क्षेत्र मे गन्ने के खेत मे युवक का शव मिला

ककरौली। गंगा खादर क्षेत्र मे गन्ने के खेत मे एक युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र गंगा खादर मे ईख के खेत मे एक यवक का शव पडा मिला। युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गांव शेरनगर निवासी प्रवीण मोतला के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन ग्रामीणो के साथ तुरंत ही ककरौली के लिए रवाना हो गए।

 

मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त फरमान कुरैशी पुत्र युनूस नि0 सुजडू थाना को0नगर मु0नगर सुजडू कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 डोडा पाउडर को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र धर्मपाल नि0 रोहनी हरजीपुर थाना चरथावल मु0नगर को अलमासपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − four =