Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जहां क्षेत्र के निवासियों, शिवभक्त कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शहर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंच भोले भंडारी पर जलाभिषेक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब नगर क्षेत्र से डाक कावड़ की भाग दौड़ शुरू हो गई है।

बता दें जहां एक आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रदेश भर के शिवालयों में भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है तो वहीं शिव भक्त भगवान शंकर पर जलाभिषेक कर अपनी मन्नते मांग रहे है। जनपद मुजफ्फरनगर की अगर हम बात करें तो यहां जिले भर में अनेकों शिव मन्दिरों में आज सोमवार के दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे है और अपनी अपनी मन्नते मांग रहे है।

मु० नगर शहर के ह््रदय स्थल शिव चोक पर प्रातः से ही स्थानीय निवासियों शिव भक्त कांवड़ियों सहित आम जनमानस भगवान शिव की आराधना सहित जलाभिषेक कर रहे है । शिव भक्त कांवड़ियों की अगर बात की जाये तो जिले से अब पैदल शिव भक्तो की भीड़ छटने लगी है अब सिर्फ डाक कांवर्ड की भागम भाग रह गई है जो की आज से प्रारम्भ होकर मंगलवार की रात्रि तक जारी रहेगी ।

आज शहर के ह््रदय स्थल पर पहुंचे डाक कांवर्ड लाने वाले शिव भक्त कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया और अपने अपने गन्तव्य की ओर रवाना हो गए सुरक्षा व्यवस्था की अगर बात की जाये तो यहाँ पैरा मिल्ट्री सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन भी कड़ी चौकसी बनाये हुए है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =