Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ठिठुरती ठंड में बेसहारा लोगों का हाल जानने निकली जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे

जनपद मुजफ्फरनगर में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है जिससे गरीब अमीर सभी लोग परेशान है और ठंड से बचने के अपने अपने उपाय कर रहे हैं कुछ लोग बेसहारा भी है जिन्हें ठंड से बचाने का जिम्मा जिला प्रशासन की जिम्मेदारी में है

इसी कड़ी में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में नगर और देहात क्षेत्रों में शेल्टर हाउस बनवाये हुए हैं वहीं जगह-जगह चौराहों पर आग तापने के लिए अलाव भी जलाये जा रहे हैं

जिससे बेसहारा गरीब लोग ठंड से बच सके इसी कड़ी में देर रात जनपद की आयरन लेडी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे दल बल के साथ शेल्टर हाउसओं का निरीक्षण करने के लिए निकली और रेलवे स्टेशन ,माल गोदाम, महावीर चौक पुल के नीचे रुड़की रॉड आदि शेल्टर हाउस ओं का निरीक्षण किया

वहां की व्यवस्था जांची परखी ओर शेल्टर हाउस में मोजूद लोगो से बातचीत कर उनका दर्द ओर दुख साझा किया वई साथ में मौजूद अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को इन लोगों के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए 

कहा कि किसी भी तरह कि इन लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए कोई भी बेसहारा गरीब लोग खुली छत के नीचे ना सोने पाए सभी के लिए शेल्टर हाउस की व्यवस्था की गई है

अगर कहीं कोई किस तरह की सूचना मिलती है तो तुरंत लोगों उनके लिए खाने पीने और ठंड से बचने की व्यवस्था की जाए

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे वह8 जिलाधिकारी ने लोगो को कम्बल भी बांटे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =