Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दिन निकलते ही युवक की मौत से कोहराम

मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी चमन सिह के करीब 27 वर्षीय बेटे सोहित ने अज्ञात कारणो के चलते अपने घर मे खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए।

युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर पूरे ़क्षेत्र मे फैल गई तथा मौहल्ला रामपुरी मे शोक छा गया। नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड के बीच पफांसी पर लटके शव को उतरवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 9 =