चरथावल विकासखंड में मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया
चरथावल। चरथावल विकासखंड में तितावी शुगर मिल के दर्जनों से अधिक तौल कर्मचारी मिल प्रशासन पर शोषण का आरोप लगा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं
तौल बाबुओं का आरोप है कि ५५०० रुपये महीना सैलरी है जबकि दो माह से सैलरी नही मिल पाई है इतनी कम सैलरी से वह परिवार का गुजर बसर कैसे करे,कम सैलरी मिलने से परिवार भूखे रहने के कगार पर है
क्योंकि जितनी सैलरी है इतना खर्चा तो आने जाने में ही हो जाता है। तौल कर्मचारियों ने समान वेतन,दुर्घटना होने पर मुआवजा देने ,किसी कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को सदस्य को नोकरी आदि मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है
तौल कर्मचारियों ने तितावी शुगर मिल के अधिकारियों को मशीनें सौंपते हुए धरने पर बैठ गए है।
