शातिर वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
छपार। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि शंकर पांडे ,उपनिरीक्षक राजकुमार ,उपनिरीक्षक शौकीन खान ,आरक्षी अजय कुमार, विजेंद्र कर्दम टीम द्वारा 18 मार्च को थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या ४२/२० धारा ३६३, ३६६, ३६८, ३७६ व ३/४ पोक्सो अधिनियम का वांछित अभियुक्त मोहित पुत्र राज सिंह निवासी ग्राम बिजोपुरा थाना छपार को स्टार ढाबा सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया
अपरह्ता मनजीत पुत्री हरवीर सिंह निवासी ग्राम परई को भी सकुशल बरामद किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है तथा पूर्व में भी लूट जैसे जघन्य अपराध इसके विरुद्ध पंजीकृत हैं।
वहीं प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा ने मय टीम द्वारा श्मशान घाट ग्राम बसेड़ा से एक शातिर अभियुक्त मुरारी पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बसेड़ा थाना छपार को एक छूरी नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया
इस संबंध में थाना हाजा पर अपराध संख्या १५६/ २० धारा ४/ २५ आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।।
