Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

इस सप्ताह शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया इसके अंतर्गत अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन पर विद्यालय की छात्राओं से कुछ गतिविधियों का आयोजन कराया गया

जिसके अंतर्गत छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों पर कोलाज/ पेंटिंग/ पोस्टर/ रंगोली/ निबंध/ और कविताएं/ लिखकर और बनाकर लोगों में सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

यह सब छात्राओं ने बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा और उस के माध्यम से ही लोगों को जागरूक किया। इस कार्य को कराने में अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

छात्राओं के इस कार्य की विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता जी चेयरमैन श्री अजय भार्गव जी और प्रधानाचार्या उषा अस्थाना जी ने सराहना की। और भविष्य में ऐसे कार्य करते रहने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =