उत्तर प्रदेश

कॉल रिकॉर्ड से बढ़ सकती है मुश्किल, Jyoti Maurya और मनीष दुबे के खिलाफ शिकायतों की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को

Jyoti Maurya और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट सोमवार को डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई। सूत्रों की मानें तो होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है।

उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की सिफारिश की गई है। उनको जल्द निलंबित भी किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस Jyoti Maurya के खिलाफ जांच में मिले तथ्यों से शासन को अवगत कराया जाएगा।

मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। Jyoti Maurya ने नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर हाल ही में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करने की मांग की थी।

होमगार्ड विभाग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब नियुक्ति विभाग इस प्रकरण में आगे की जांच की रूपरेखा तय करेगा। दरअसल, ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने होमगार्ड संगठन में शिकायत की थी कि कमांडेंट मनीष दुबे का उनकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे। इस शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने प्रयागराज के डीआईजी को जांच सौंपी थी।

आलोक मौर्या ने होमगार्ड संगठन को Jyoti Maurya और मनीष दुबे के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग दी है। इसमें दोनों आलोक दुबे को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं। फॉरेंसिक जांच में यदि रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + sixteen =