उत्साह के साथ जज्बा दौड में दौडे Muzaffarnagar शहर के गणमान्य लोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले को गौरवान्वित करने वाली जज्बा दौड में हर आम और खास ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को एतिहासिक बना दिया।
सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान शुरू हुई इस दौड का मार्ग में अनेक स्थानो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने बढचढ कर हिस्सा लिया। सामाजिक संस्था समर्पित युवा समिति तथा कुछ अन्य संस्थाओ के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर देश भक्ति को समर्पित जज्बा दौड-9 का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिज्ञों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों,शहर के गणमान्य लोगों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित भारी संख्या मे युवाओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होने वाली जज्बा दौड के शुभारम्भ अवसर पर ें केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा नेता गौरव स्वरूप,पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप,समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, समर्पित युवा मंच से अमित पटपटिया आदि की मौजूदगी में भारत माता की जय, वन्दे मातरम ेके जयघोष के साथ े जज्बा दौड शुरू हुई जो राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर सरकूलर रोड,आर्य समाज रोड, मिनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक से महावीर को होते हुए पुनः जीआईसी के मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान समर्पित युवा मंच की और से देश के अमर शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं तथा संस्था के पदाधिकारियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी उन महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञ हैं। जिन महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अनेक कठिनाईयों का सामना किया तथा देश की आजादी के लिए कई बलिदान दिए। ये उन सब महान विभूतियों तथा क्रान्तिरियों के त्याग व बलिदान का नतीजा है कि हम सब आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तथा खुली हवा मे सांस ले रहे हैं। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है
हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने दायित्वां का बोध होना चाहिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। तथा देश व समाज के उत्थान हेतु अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं उन्हे बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्र म में विभिन्न स्कूल/कॉलेजों के छात्र/छात्राओं के अलावा सामाजिक संस्था समर्पित युवा मंच के हितेश आनन्द,गुलशन अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, अजय अनेजा, वरदान वाधवा, कार्तिक कपिल, अक्षत जिन्दल, शिवम चौहान, मोहित इशपुजानी, मनु बंसल आदि के अलावा कार्यक्रम से जुडे हजारों बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
बच्चों का उत्साह बढाने के लिए केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,पालिकाक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, सुधीर खटीक आदि अतिथियो ने दौड में हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। जज्बा दौड के दौरान जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर रूट डायवर्ट किया गया। जज्बा दौड की समाप्ती के बाद ही ये सब मार्ग अन्य वाहनो की आवाजाही के लिए खोले गए। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

