Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar एसओजी व थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, ०९ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)।शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिह व प्रभारी निरीक्षक बबलू सिह वर्मा थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी प्रथम टीम द्वारा की संयुक्त कार्यवाही की गयी जिसके अन्तर्गत शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०९ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही(बाहनहेडी रुडकी रोड पर स्थित खंडर) से कुल १४ बुलेट मोटरसाइकिल, ०४ कार व अवैध शस्त्र बरामद किये गये।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अमित बंसल पुत्र राकेश बंसल मकान नंबर २२८ध्१ पटेल नगर थाना नई मंडी, सुमित बंसल पुत्र राकेश बंसल निवासी मकान नंबर २२८ध्१ पटेल नगर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर,  मारूफ खान पुत्र मनसूर खान निवासी गली नंबर ४ मोहल्ला भारत नगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड,  रेशु पुत्र विक्रम सिंह निवासी उत्तरी चमरियाँन कस्बा व् थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर,  दिलशाद पुत्र इनाम इलाही निवासी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, जावेद पुत्र फैय्याज निवासी चारा मीनार रामपुर चुंगी थाना गंग नहर जनपद हरिद्वार, ताजिम पुत्र इफ्तिकार निवासी चारा मीनार रामपुर चुंगी थाना गंग नहर जनपद हरिद्वार, मुशर्रफ उर्फ मुशर्रत पुत्र रियासत निवासी कुरेशियाँन ग्राम कासमपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार, मुनीर पुत्र मीरहसन निवासी सालापुर सालियर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार। 
अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से चोरी की गयी १४ बुलेट मोटरसाइकिल, ०४ कार व अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया कि वह गाडी चोरी करने के लिए गाडी की साईड का छोटा शीशा तोडकर अन्दर घुसकर बाईडिंग मे से अलार्म के तार काटकर और स्टेरिंग मे मौजूद कपलर निकलाकर अपने पास मौजूद एक छोटी सी डिवाईस जो सभी गाडियो को स्टार्ट कर देती है गाडियो से जी०पी०एस० निकालकर वही फेक देते है तथा स्टेरिंग को ड्रिल मशीन की मदद से फ्री कर देते है और गाडी का चौचिस नम्बर बारिक सुंभी की मदद से ०५-१० मिनट मे हटकर बदल देते है।
 अभियुक्तगण बाईक चोरी करने से पहले सडकों तथा कालोनियों मे घूमकर रेकी करते है उचित समय देखकर दिन या रात मे चोरी कर लेते है बाईक चोरी करने के लिए झटका मारकर लांक तोड देते है फिर बाईडिंग से डारेक्ट स्विच करके भाग जाते है और चाबी के लिए दिल्ली कश्मीरी गेट जाकर स्पेयर पार्टस की दुकान से चाबी का नया लाँक सेट खरीद कर बदल देते है और यू०पी० और उतराखण्ड मे अलग अलग जगह पर बेच देते है। जिनके कब्जे से ०३ तमंचे ३१५ बोर व ०६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०६ आर०सी० व ०५ अदद आधार कार्ड एडिट किये हुए, विभिन्न स्थानों से चोरी की हुई १४ रॉयल एनफिल्ड बुलेट मोटरसाइकिल, मारुती क्चक्रर्श्र्वं्र कार रंग सफेद, मारुती कार सफेद रंग, मारुती्र कार रंग ग्रे , मारुती कार रंग सफेद बरामद की। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में. प्रभारी निरीक्षक बबलू सिह वर्मा, उ.निरत्र संदीप कुमार, दीपक चौधरी, राधेश्याम यादव है. कां. बाल किशन, संजय सोलंकी, अमरदीप सिरोही, सोहेल खान, नितिन लिक, विक्रांत, इसरार, राहुल सिरोही, दीपक बासवान, कां. नरेंद्र सागर, करन प्रताप शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तों द्वारा किन-किन लोगों को चोरी के वाहन बेचे गये है इसकी जांच भी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =