Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- दस हजार के इनामी को मीरांपुर पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा १० हजार रूपये का ईनामी व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/वारण्टी व ईनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद व थाना प्रभारी मीरापुर विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा करीब ०१ वर्ष से फरार चल रहे १० हजार रूपये के ईनामिया अभियुक्त को सिकन्दरपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया

 गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ अवैध सीएमपी मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त रहीम उर्फ रहीश उर्फ रहीमुल्ला पुत्र हबीबुल्ला निवासी लाला महमूदपुर थाना कंकरखेडा, मेरठ जिसके कब्जे से ०१ अवैध सीएमपी मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना मीरापुर, उ०नि० देवेन्द्र सिंह, ंजय कुमार, है०का० कालूराम, सूरज सिंह, का० बहादुर सिंह थाना मीरापुर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 15 =