आधार कार्ड नही बनाने से गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के पटेल नगर में स्थित बड़े डाक घर पर काफी दिनों से आधार कार्ड बनवाने एंव उसमे त्रुटियाँ ठीक आदि कराए जाने का कार्य चल रहा है जिसमे सुबह से ही लोगों की लम्बी लम्बी लाइने लग जाती है आज भी सुबह से ही डाक घर में लोगों का काफी जमावड़ा लगा था जैसे ही डाक घर के अधिकारी कर्मचारी मोके पर पहुंचे तभी कुछ देर बाद उन्होंने सुबह से लाइनों में खड़े लोगों से आज आधार कार्ड सम्बंधित किसी भी कार्य को करने से मना कर दिया।
जिस पर वहां मौजूद अपने आप को किसान यूनियन छात्र नेता बताने वाली पूजा तोमर ने अन्य छात्र छात्राओं के साथी भी मोके पर सुबह से ही खड़े लोगों के सहयोग से जमकर हंगामा काटा और डाक घर कर्मचारियों पर सरकारी काम में लापरवाही बरतने , आधार कार्ड बनाने एंव इसमें सुधार आदि के लिए काम न करने सुबह से लगे लोगों को एकदम से मना करने आदि के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
उधर सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत करते हुए डाक घर कर्मचारियों को हड़काया ।लोगों के आरोप थे की अब बच्चों के स्कूल आदि भी खुल गए है किसी को नए आधार कार्ड बनवाने होते है किसी को उनमे सुधार आदि भी कराने होते है यहां लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े है और यहां डाक घर कर्मचारियों ने सभी को आधार कार्ड से सम्बन्धित कार्य नही करने की बात कही है । जिस पर पुलिस ने लोगों को शांत कर डाक कर्मचारियों से बात की जहां डाक कर्मचारियों अधिकारीयों ने गुस्साए लोगों को आश्वासन देते हुए बताया की कल से आधार कार्ड बनाने का कम सुचारू रूप से शुरू कर दिया जायेगा हंगामा करने वाले छात्र छात्राओं एंव अन्य लोगों में पूजा तौमर, अरुण,शुभम,प्रीटी, सुखपाल,नैन सिंह, आदि दर्जनों से भी अधिक महिला पुरुष उपस्थित रहे।
