खबरें अब तक...

समाचार

कांवडियों का नगर आगमन शुरू4 11 |
मुजफ्फरनगर। गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग से कांवड़ियों का गुजरना शुरू हो गया है। रिमझिम बारिश के बीच राजस्थान के कांवड़िया भोले बम..भोले बम का जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंगनहर पटरी से शिवभक्तों का गुजरना शुरू हो गया है। राजस्थान के सीकर, चुरु, अलवर, अजमेर, जयपुर और हरियाणा के बल्लभगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़ आदि के शिवभक्त रिमझिम बारिश के बीच गंगनहर की पटरी से गुजरे। निरगाजनी झाल गंगनहर पुल पर सिकंदरपुर, गड़वाड़ा के ग्रामीण शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। भोपा पुल पर सेवार्थ क्लब की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। कांवड़ियों को देखने के लिए गंगनहर पटरी पर महिला-पुरुषों, बच्चों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। सीओ राममोहन शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल, सीकरी चौकी प्रभारी जगपाल सिंह, जौली चौकी प्रभारी गुरुवचन सिंह के साथ गंगनहर पटरी का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए।

 

आधार कार्ड नही बनाने से गुस्साए छात्र छात्राओं और अन्य लोगों ने किया जमकर हंगामा1 15 | 2 15 |
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के पटेल नगर में स्थित बड़े डाक घर पर काफी दिनों से आधार कार्ड बनवाने एंव उसमे त्रुटियाँ ठीक आदि कराए जाने का कार्य चल रहा है जिसमे सुबह से ही लोगों की लम्बी लम्बी लाइने लग जाती है आज भी सुबह से ही डाक घर में लोगों का काफी जमावड़ा लगा था जैसे ही डाक घर के अधिकारी कर्मचारी मोके पर पहुंचे तभी कुछ देर बाद उन्होंने सुबह से लाइनों में खड़े लोगों से आज आधार कार्ड सम्बंधित किसी भी कार्य को करने से मना कर दिया। जिस पर वहां मौजूद अपने आप को किसान यूनियन छात्र नेता बताने वाली पूजा तोमर ने अन्य छात्र छात्राओं के साथी भी मोके पर सुबह से ही खड़े लोगों के सहयोग से जमकर हंगामा काटा और डाक घर कर्मचारियों पर सरकारी काम में लापरवाही बरतने , आधार कार्ड बनाने एंव इसमें सुधार आदि के लिए काम न करने सुबह से लगे लोगों को एकदम से मना करने आदि के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

उधर सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत करते हुए डाक घर कर्मचारियों को हड़काया ।लोगों के आरोप थे की अब बच्चों के स्कूल आदि भी खुल गए है किसी को नए आधार कार्ड बनवाने होते है किसी को उनमे सुधार आदि भी कराने होते है यहां लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े है और यहां डाक घर कर्मचारियों ने सभी को आधार कार्ड से सम्बन्धित कार्य नही करने की बात कही है । जिस पर पुलिस ने लोगों को शांत कर डाक कर्मचारियों से बात की जहां डाक कर्मचारियों अधिकारीयों ने गुस्साए लोगों को आश्वासन देते हुए बताया की कल से आधार कार्ड बनाने का कम सुचारू रूप से शुरू कर दिया जायेगा हंगामा करने वाले छात्र छात्राओं एंव अन्य लोगों में पूजा तौमर, अरुण,शुभम,प्रीटी, सुखपाल,नैन सिंह, आदि दर्जनों से भी अधिक महिला पुरुष उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फीस के विरोध में प्रदर्शन3 11 |
मुजफ्फरनगर। फीस वृद्धि के विरोध मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। एबीवीपी के जिला संयोजक एसएफडी मोहित चन्द्रा के नेतृत्व मे आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज प्रागण मे एकत्रित कार्यकर्ताओ व छात्र-छात्राओ ने फीस बढाए जाने के विरोध मे प्रदर्शन प्राचार्य को ज्ञापन सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि डीएवी कॉलेज मे स्वपोषित विभाग मे बी.बी.ए., बी.सी.ए. विभाग मे गतवर्ष की फीस रूपये 17825, द्वितिय वर्ष मे बी.बी.ए व बी.सी.ए थी। जो कि इस वर्ष रूपये 36825 कर दी गई है। ज्ञापन मे मांग की गई कि फीस वृद्धि ना की जाए। तथा गत वर्ष की भांति पुनः उसी फीस पर प्रवेश लिया जाए। अन्यथा एबीवीपी विरोध प्रदर्शन को बाध्य होगी। ज्ञापन सौपने वालो मे रजत पंवार, अंकित कुमार, अक्की त्यागी, आदित्य शर्मा, शुभम सैनी छात्रसंघ महामंत्री, अमन जैन छात्र संध संयुक्त सचिव आदि मौजूद रहे।

 

,सफाई अभियान चलवाया5 10 |
चरथावल। कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम ज्ञाना माजरा के ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुख्य मार्गा की सफाई के लिए अभियान चलाया तथा मार्गा के दोनों ओर सफाई की कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है हर कोई कांवड़ियों को सुविधा देना चाहता है इसी क्रम में ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम ज्ञाना माजरा में मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग के दोनों ओर व शिव मंदिर के पास सफाई करते हुए जमकर सफाई अभियान चलाया ग्राम प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया की स्वच्छ भारत अभियान कर अंतर्गत यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। कावड़ियों के लिए शिव मंदिर में शिविर भी लगाया जाएगा।

श्रृद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता की रस्म तेरहवीं मे पहुंचे गणमान्य लोगो तथा व्यापारी नेताओ ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि नई मन्डी घेरखत्ती निवासी सुशील सिंघल नीलम स्टोर वालो का विगत 6 जौलाई दिन शनिवार को हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। आज नई मन्डी वकील रोड स्थित बडी धर्मशाला मे उनकी रस्म तेरहवीं एवं श्रृ़द्धाजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओ, समाज सेवियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ सेेेे जुडे पदाधिकारियो तथा व्यापारी नेताओ ने श्रृद्धाजलि अर्पित की।
विदित हो कि स्व.सुशील सिंघल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की नई मन्डी इकाई के प्रभारी थे। उनके आकस्मिक निधन से व्यापारी समाज काफी आहत है। श्रृद्धाजलि सभा मे संगठन के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल, प्रदेश मंत्री संजय मित्तल, जिला महामंत्री राजेन्द्र काटी, नगर महामन्त्री नीरज सिंधल,वरिष्ठ नेता मुदित जैन,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिंघल,आर.डी.तायल, सन्तू पंडित,व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,मुकेश बिन्दल,राकेश त्यागी,मयंक जैन,जयवीर शर्मा के अलावा परिजनो मे मनमोहन सिंघल पूर्व वरिष्ठ प्रबन्धक स्टेट बैंक,विनोद सिघल,पत्रकार संदीप वत्स,अनिल सिंघल, सचिन सिंघल, सिद्धान्त सिंघल, वत्सल सिंघल, प्रमोद सिंघल, मुकेश छारिया,राजू सिंघल, अभिषेक कुच्छल, जितेन्द्र कुच्छल, अनिल गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री साईधाम मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया तथा विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
रेलवे रोड स्थित श्री साईधाम मंदिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः साई बाबा का जलाभिषेक व महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर साईधाम मंदिर को फूलों व बिजली की झालरों से दुल्हन की तरह से सजाया गया था। इस दौरान श्री साईधाम सेवा समिति के पदाधिकारियों में संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पं. जयकुमार शर्मा, अरूण मलिक, रोहताश गुप्ता, अनिल सिंह, अशोक अरोरा, अशोक पटपटिया आदि मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी वशिष्ठ व गिरीश पुजारी ने विधि विधान से पूजन कराया।

गरीब का आशियाना गिरा6 13 |
चरथावल/मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल देहात के मुनव्वर नगर में बारिश से गिरा गरीब का आशियाना घर मे सो रहे बच्चों सहित दम्पत्ति ने भाग कर बचाई अपनी जान पति घायल। दरअसल मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल देहात के मुनव्वर नगर का है जहां दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नोशाद पुत्र इकराम का कच्चा मकान देखते ही देखते जमीदोज हो गया उस वक्त मकान वो अपनी पत्नी और ६ बच्चों सहित सो रहा था मकान गिरने की आहट से आनन फानन में पड़ोसियों की मदत से सभी को गिरते मकान से बाहर निकाला गया जिसमें मकान मालिक नोशाद छत की कड़ी लगने से घायल हो गया जबकि बाकी ने भागकर अपनी जान बचाई वही गरीब परिवार ने प्रशासन से मुआवज़ा दिलाय जाने की मांग की है लगातार हो रही बारिश में परिवार पर रहने का संकट भी आन खड़ा हुआ है।

वृद्धा की मौत
मुजफ्फरनगर। बारिश के दौरान अलग अलग स्थानों पर कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई, तथा मां बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से बहादरपुर गांव में कोहराम मच गया और लोगों ने मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार जनपद में दो दिनों से लगाता हो रही बारिश में सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव बहादरुपर में एक कच्चे मकान की छत अचानक भर-भराकर नीचे आ गिरी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीखपुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके की और दौडे। लोगां ने छत के मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हुई ६२ वर्षीय छोटी पत्नी स्व. सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है। एक अन्य घटना में गहराबाग में एक कच्चे मकान की छत गिर जाने से मलबे केनीचे दबकर मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि गहराबाग निवासी शाहनवाज के कच्चे मकान की छत बारिश में भरभराकर गिर गई, इस हादसे में निशा पत्नी शाहनवाज व उसका १२ वर्षीय पुत्र कैफ मलबे के नीचेदब गए। पास पडौस के लोगों ने मलबा हटाने के प्रयास शुरू किये और १०० नम्बर पर सूचना दी। पुलिस ने नागरिकों के सहयोग से मलबा हटवाकर घायल मां बेटे को बाहर निकाला और उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

जागृति यात्रा का स्वागत7 13 |
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू सिंह सभा के मीडिया प्रभारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि धन धन श्री गुरूनानक देव जी महाराज सिक्खों के प्रथम गुरू थे जिनका जन्म 1469 में ननकाना साहिब (पाकिस्तान) मे हुआ था। इस हिसाब से श्री गुरूनानक देव जी महाराज का इस वर्ष 550वां साला प्रकाश पर्व पूरे विश्वभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में गुरूद्वारा नानक झीरा साहिब बिदर (कर्नाटक) से एक यात्रा को अयोजन किया गया यह यात्रा 2 जून 2019 को प्रारम्भ हुई जोकि भारत के 19 राज्यों की परिक्रमा करके 7 सितम्बर को वापस बिदर पहुंचेगी। इस क्रम में यह यात्रा आज प्रातः मेरठ से चलकर मुजफ्फरनगर पहुंची जहां गुप्ता रिसोर्टस पर यात्रा का सिख समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की अगुवानी 5 प्यारे कर रहे थे जिसके आगे संगत झाडू से सफाई करके पानी का छिडकाव करके पूरी सडक पर फूलों की वर्षा कर रही थी। इस दौरान स. अमरजीत सिंह सिडाना, धनप्रीत सिंह बेदी, स. गुरवचन सिंह, स. इन्द्रजीत सिंह सेखो, देवेंद्र सिंह नागपाल, वजीर सिंह ग्रोवर, सुखदर्शन सिंह बेदी, विरेंद्र सिंह सेखो, गुरप्रीत सिंह पूरी, त्रिलोचन सिंह मान, सुरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अभिजीत सिंह आदि सिख समाज के गणमान्य लोग व भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

गोल्ड व कास्य पदक जीतने पर लगा बधाईयों का ताता
मुजफ्फरनगर। एमएस फार्मस शामली में 11वीं प्री यू पी स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर टीम प्रतिस्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल में निशांत मलिक व अभिषेक बालियान ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। निशांत मलिक ने रजत पदक व अभिषेक बालियान ने कास्य पदक हासिल कर विजय श्री प्राप्त की। इस टीम के कोच शिवम अहलावत है एसडी डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर में द्वितीय वर्ष के छात्र निशांत मलिक व अभिषेक बालियान के मैडल जीतने पर प्राचार्य तथा शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने बधाईयां दी।

गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षाल्लास पूर्वक मनाया गया 7 इस अवसर पर स्कूल निदेशक पी० के० जैन ने गुरु का स्वरूप एवं महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ही वह व्यक्ति है जो संसार के अज्ञानी प्राणियों को सम्यक दिशा दिखाता है 7 बच्चे तो गीली मिट्टी की तरह से हैं जिन्हें गुरु ही कुम्हार की भांति सही आकार प्रदान करता है। वर्तमान समय में जिस गति से विश्व में भौतिक विकास हो रहा है उसी गति से श्रेष्ठ गुरुओं की उपलब्धि भी नितांत आवश्यक है। आज हमें आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराके संस्कारित करने की महती आवश्यकता है। सभी बच्चों ने अपनी-अपनी शिक्षिकाओं के चरण स्पर्श कर उनसे आशीष प्राप्त किया एवं इंचार्ज नीता अग्रवाल के साथ समस्त शिक्षिकाओं ने इन बच्चों को संस्कारित एवं शिक्षित बनाने का संकल्प लिया 7 पर्व के सफल आयोजन में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

विवेक विद्या मंदिर में  धूमधाम से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित विवेक विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय के प्रबंधक श्री महेंद्र आचार्य जी ने गुरु की महिमा के विषय में बच्चों को जानकारी दी उन्होंने बताया कि गुरु हमारे जीवन में सर्वापरि है उसका स्थान भगवान से भी ऊंचा होता है गुरु ही हमें अच्छे और बुरे का ज्ञान देता है उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बच्चों से गुरु के विषय में प्रश्न भी पूछे जिनका सही उत्तर देने पर बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए बच्चों ने भी अपने हाथों से बने हुए ग्रीटिंग कार्ड्स आचार्य जी को उपहार स्वरूप भेंट किए आचार्य जी ने बताया कि आज बच्चों के मन से गुरु का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है किंतु हमें बच्चों को सही मार्ग पर लाकर उन्हें गुरु की महिमा को समझाना होगा कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक श्री विवेक जी विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता शर्मा जी,उपप्रधानाचार्य श्रीमती माधवी जी,श्रीमती अनुराधा जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थस्थली के निवासी व कृषकगणों ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जिसमें उन्हेंने मांग की कि जनपद मुजफ्फरनगर गन्ना उत्पादन के रूप में प्रसिद्ध है तथा शुकतीर्थ क्षेत्र के हजारों किसानों की आजीविका का साधन भी गन्ने की फसल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री तत्पर है। हजारों किसान जीवनयापन के लिए खेती पर निर्भर है। गंगा नदी खादर क्षेत्र में हजारों हैक्टेयर भूमि में गन्ना, गेहूं, धान, सब्जियों आदि फसलों कीखेती होती है। किसानें के गन्ना खादर जाने का रारस्त शुकीतर्थ में गंगा की धरा पर बने पुल से आगे छह किमी तक पक्की सडक है। आगे की कच्ची सडक जो खानपुर चन्दपुरी तक जाती है गहरे गड्ढों व ऊची नीची है। किसानें को आगवामन में परेशानी का सामना करना पडता है टै्राली भी आये दिन फसले पडे रहते है यह सडक लक्सर होते हुए हरिद्वार के लिए भी उपयोगी होगी उन्होंने उक्त सडक के निर्माण की मांग की। गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि शुकतीर्थ में मनोरंजन पार्क, चिडियाघर आदि स्थापित हो जिससे पर्यटन को बढावा मिल सके और क्षेत्र का स्वतः ही विकास हो सके। इस दौरान विजयवीर सिंह, सुभाषदेव भारती, आदेश राना, योगानन्द, देवेंद्र चौधरी, राजकुमार, अनित कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, रोहित, कापल सिंह, सरदार परमजीत, दलबीर सिंह, गुरजेंदं्र सिंह, मांगेराम सैनी, बीर सिंह, बीरबल सैनी, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, पं. शरद शर्मा, पल, संजय कुमार, अमीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, डा. बीर शर्मा, ब्रजमोहन राणा, हरविंद्र सिंह, गोवर्धन दास, कृष्ण, सरबजीत सिंह, कुलवन्त सिंह, तरनजीत सरदार, प्रकाशवीर, कृष्ण, सलवीर सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

18 से 21 तक परेशानी भरा रहेगा दिल्ली का सफरRail |
छह ट्रेनें की गयी रद्द, आठ के मार्ग होंगे परिवर्तित
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली एवं तिलकब्रिज स्टेशनों के बीच होने वाले कार्य के कारण चार दिन तक मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक का सफर बेहद कठिन रहेगा। इस अवधि में छह एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी तथा आठ ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ की दो पैसेंजर का संचालन अल्प किया जाएगा। यह कार्य प्रतिदिन ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। प्रतिदिन लगभग तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। उत्तर रेलवे द्वारा अवसंरचना मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली एवं तिलकब्रिज स्टेशनों को पांचवीं व छठीं लाइन से जोडने के लिए तिलकब्रिज रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

इसके कार्यान्वयन के लिए उत्तर रेलवे द्वारा 21 तक ट्रैफिक ब्लॉक्स लिये जाएंगे। जिसके परिणामस्वरूप कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा तथा कुछ का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ का संचालन अल्प किया जाएगा। इस कड़ी में रद्द होने वाली ट्रेनों में 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 19 से 21 तक, 14522 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 19 से 21 तक, 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस व 14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 19 से 21 तक, 19565 ओखा-देहरादून एक्सप्रेस व 19566 देहरादून-ओखा एक्सप्रेस 19 से 21 तक। मार्ग परिवर्तित होने वाली ट्रेनों में आरंभिक स्टेशन से गाड़ी संख्या 12055 नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस 19 को, 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर (गोल्डन टम्पिल मेल) व 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल (गोल्डन टम्पिल मेल) 18 को, 18237 छत्तीगढ़ एक्सप्रेस 18 एवं 19 तथा 18238 छत्तीगढ़ एक्सप्रेस 18 एवं 20 को, 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर 18 को। आंशिक निरस्तीकरण के चलते संचालित होने वाली ट्रेनों में 54474 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर साहिबाबाद व दिल्ली के बीच रद्द रहेगी 19 से 21 तक। 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर मेरठ से निजामुद्दीन के मध्य रद्द रहेगी बीस को। 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर 21 को मेरठ से निजामुद्दीन के मध्य रद्द रहेगी। यदि यात्रियों का इस अवधि में अपनी यात्रा करनी है, तो उन्हें रेलवे की ओर से जारी उपरोक्त ट्रेनों की सूची को देखते हुए अपनी यात्रा का प्लान तैयार करना होगा। अन्यथा परेशानी का सामना करना होगा।

जागरुकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। जिले मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत संचारी रोगों को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरो ने जागरुकता रैली निकाली। ये रैली जिला अस्पताल से शुरु होकर शहर में भ्रमण कर जिला अस्पताल में जाकर संपन्न हुई। इस रैली के तहत लोगों को गंदगी न फैलाने एवं साफ-सफाई के लिए जागरुक किया गया।
जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने बताया कि इस संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगो को साफ-सफाई के प्रति जागरुक करने के संदेश गिया गए। जिसमें सभी डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया। और साफ-सफाई के प्रति स्लोगन लिखी तख्तियां लेखकर लोगो को संदेश दिया।साथ ही बतायाकि किसी भी हॉस्पिटल या परिसर में गंदगी फैलाने पर जुर्माना किया जाएगा। सीएचसी परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मौसम बदलते समय संचारी रोग फैलने की संभावना रहती है।

इन दिनों मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है, जिनसे रोग फैलने की संभावना ओर बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए हमें मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करना चाहिए। इस मौसम में आमतौर पर शरीर पर एलर्जी, मलेरिया बुखार, नजला आदि की अधिक शिकायत अधिक रहती है। एचवी मिथलेश शर्मा ने बताया कि ऐसे मौसम में पशुओं के रहने की जगह से दूर बनाने चाहिए और घर के आसपास बने गड्ढ़ों को मिट्टी से भर देना चाहिए। खाने से पहले हाथों को साबुन से धोना चाहिए तथा नियमित रूप से बच्चों का टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होने बताया कि पूरे जिले में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बीमारियों के प्रति लोगों को हर संभव जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बतायाकि शुद्ध पेयजल, स्वच्छता जनजागरुकता के माध्यम से किसी भी प्रकार की महामारी से बचा जा सकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील होकर कार्य के प्रति सजग रहने की अपील की। जिससे महावारी से होने वाली मृत्यु दरों पर नियंत्रण कियाजा सके। सरकार ने रोगों पर नियंत्रण एवं बचाव हेतू जानकारी के लिए टोल फ्री न. 18001805145 जारी किया है।  

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + fifteen =