जिला पंचायत सदस्य के घर पर हमला, घर के बाहर खडी कार में लगाई आग
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर जामियानगर गेट के पास स्थित एक रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य के आवास पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर हमले की कोशिश की।
दरवाजा ना खुलने पर उन्होंने मकान के बाहर खडी जिला पंचायत सदस्य की कार को पेट्रोल छिडक कर आग लगा दी। उन्होने हवा में फायर भी किया। इसके बाद शोर शराबे में मौहल्ले वालों के जाग जाने पर हमलावर भाग खडे हुए। सूचना पर पूर्व राज्यमंत्री योगराज सिंह व अन्य नेता भी वहां पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
रालोद नेता ने शहर कोतवाली में मामले को लेकर तहरीर दी है।बताया गया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के जिला पंचायत सदस्य चौधरी इरशाद जाट के आवास पर मध्य रात्रि लगभग १ बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया।
सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ की। पूर्व राज्यमंत्री @Yograj_sngh भी सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंचे। हमलावरों के काफी प्रयास के बावजूद चौधरी इरशाद ने घर के दरवाजे नहीं खोले। इसकी वजह से वह बच गए। #Muzaffarnagar
— News & Features Network (@mzn_news) July 24, 2021
उन्होंने दरवाजे पीटकर दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे न खोलने पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य कि टाटा सफारी कार में तेल छिडकर कर आग लगा दी।
सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ की। पूर्व राज्यमंत्री चौधरी योगराज सिंह भी सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंचे और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
हमलावरों के काफी प्रयास के बावजूद चौधरी इरशाद ने घर के दरवाजे नहीं खोले। इसकी वजह से वह बच गए।

