फिल्मी चक्कर

दीया जलाओ अपील: एक्शन मोड में नजर आए विद्युत जामवाल

पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील के तहत अपने घर की लाइट बंद करके दीया, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैशलाइट या मोमबत्ती जलाई।पीएम मोदी की इस अपील को बॉलीवुड का भी काफी साथ मिला। तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की। हालांकि इस बीच बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल कुछ अलग ही करते नजर आए।

 

Vidyut Jamwal: Vidyut One Of The Sexiest Men In India | Hindi ...पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील में विद्युत जामवाल ने भी हिस्सा लिया और उसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में विद्युत मोमबत्ती और दीपकों के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

विद्युत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।विद्युत आखिरी बार फिल्म कमांडो 3 में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने दमदार एक्शन से एक बार फिर विद्युत ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं बात अभिनेता की आगामी फिल्मों की करें तो विद्युत जल्दी ही रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘खुदा हाफिज’ और एक्शन फिल्म ‘पावर’ में दिखाई देंगे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + three =