Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

DM ने सदभावना दिवस की शपथ दिलाई, एआरटीओ कार्यालय में सदभावना दिवस मनाया



मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन को भारत सरकार के आदेशानुसार आज सदभावना दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है।

इसी संदर्भ मे आज कलैक्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट मे कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाते हुए सभी धर्मा,भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सदभावना को बढाने के लिए प्रेरित किया गया।

शपथ ग्रहण के दौरान डीएम चन्द्र भूषण सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

एआरटीओ कार्यालय में सदभावना दिवस मनाया7 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर एआरटीओ कार्यालय में सदभावना दिवस मनाया गया।

जिसमें एआरटीओ विनीत मिश्रा सहित कार्यालय के कर्मचारियों ने जाति,सम्प्रदाय,क्षेत्र,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव नही रखने की शपथ ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन सभावना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागां मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश मे सदभावना एवं सौहार्द की शपथ ली। इस दौरान ए.आर.टी.ओ विनित मिश्रा, ए.आर.टी.ओ.प्रवर्तन, टी.ओ, आरआई सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =