Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खूनी संघर्ष मे हत्या करने वाले चार हत्यारोपियों को दबोचा

ककरौली।(Muzaffarnagar  News) पुलिस ने खूनी संघर्ष मे हत्या करने वाले चार आरोपियों को आला कत्ल तबल व डंडे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की।

एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न माममो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना प्रभारी ककरौली जितेन्द्र सिंह ने मय फोर्स के क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान टन्ढेडा मे मसकन के गेट के समीप से आरोपी सैदअली पुत्र रज्जाक, अमजद पुत्र सैदअली, आस मौ.पुत्र सैदअली व सलमान उर्फ मोनू पुत्रगण सैदअली निवासी गांव टन्ढेडा थाना ककरौली को मय आलाकत्ल एक तबल व डन्डा सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव एवं सीओ भोपा गिरीजाशंकर त्रिपाठी के निर्देशन मे चल रहे अभियान विशेष के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे ककरौली थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर राजेश सिंह यादव, सब इंस्पैक्टर नेमपाल सिंह, हैड का.विजय मावी, का.सचिन कुन्तल, का.मोनपाल शामिल रहे।

 

शातिर अभियुक्त को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का काम कर रही है। उप निरीक्षक राजीव शर्मा द्वारा अभियुक्त -रामबीर पुत्र धर्मपाल निवासी बधाई खुर्द थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को रोहना देवबंद चरथावल तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

शातिर मोबाइल चोर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मोबाइल चोर चढ़ा शाहपुर पुलिस के हत्थे जिनके कब्जे से ३ मोबाइल बरामद किये। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने चोरों पर कसी लगाम। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद। शाहपुर पुलिस ने मोबाइल चोर शिवम पुत्र चरण सिंह निरमाना को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =