Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने कोरोना वैक्सीन के लिए बन रहे स्टोर रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कोरोना वैक्सीन के लिए बन रहे स्टोर रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे.आज दोपहर के वक्त रूडकी रोड स्थित जिला अस्पताल पहुंच कर जिला अस्पताल मे कोरोना वैक्सीन के लिए बन रहे स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने आने वाली वैक्सीन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा का कहना है कि पहले चरण के टीकाकरण के लिए कार्ययोजना बना ली गई है।

डेटा इकटठा हो चुका है। वैक्सीन कैरियर हमारे पास उपलब्ध हैं। लखनउ से आई एल आर कल तक उपलब्ध होने की उम्मीद है। सीएमओ का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं

सिर्फ वैक्सीन आने की देर है।

इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा,सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल,चिकित्साधिकारी डा.गीतांजली वर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + two =