Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति सेकेंड फेज के दूसरे दिन जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

बुढ़ाना। मिशन शक्ति सेकेंड फेज के दूसरे दिन बाल श्रम, महिला, बाल तस्करी व भिक्षावृत्ति जैसे गंभीर एवं संवेदनशील मुद्दों के विषय मे जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे अतिथियों ओम गिरि (अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना), मदन सिंह (वरिष्ठ उप निरीक्षक), जयवीर सिंह (प्रभारी पुलिस चौकी बुढ़ाना) और नरेश कुमार (उपनिरीक्षक कोतवाली बुढाना) द्वारा छात्राओं को बाल श्रम, महिला, बाल तस्करी और भिक्षावृत्ति के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपरोक्त विषयों से सम्बंधित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमे सफल छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर राजीव कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे डॉक्टर अरुणा त्यागी (प्रधानाचार्य) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में कोविड-१९ के प्रोटोकॉल का पालन किया गया। प्रमेश, मुकेश, रजनी, शिवराज सिंह, अर्चना, सुशील, राकेश व सचिन गोयल शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fourteen =