Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नागरिक कोविड को हल्के में न ले और इसके लिए मास्क सर्वोत्तम उपाय- डा. प्रवीन कुमार चौपडा

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. प्रवीन कुमार चौपडा ने महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्टाल का उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि नागरिक कोविड को हल्के में न ले और इसके लिए मास्क सर्वोत्तम उपाय है।

उन्होंने दिल्ली और मेरठ आदि क्षेत्रों में निरन्तर बढ़ रहे केसों की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार कोरोना की लहर घातक होकर फैल रही है और इससे मृत्यु दर बढ़ रही है।

कोरेना बिना किसी भेदभाव के हर तरह के परिवार को ग्रसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक से 15 दिसम्बर तक जिला चिकित्सालय में वैक्सीन रूम डवलप कर दिया जायेगा जिसमें एक वक्त में दस आदमी रखे जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में विलम्ब भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे मास्क चालान से बचने के लिए नहीं अपितु स्वंय की सुरक्षा के लिए लगाये।

दिल्ली से आने वाली सभी बसों को गुप्ता रिसोर्टस के पास रोककर रैन्डम चैकिंग की जा रही है और उन्हे आवश्यक टिप्स देकर आगे रवाना किया जा रहा है। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों व डायबिटिज वाले रोगियों को कोरोना से बचने और अधिक बाहर न निकलने की सलाह दी।

बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में एसीएमओ डा. राजीव निगम एवं जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी गीताजंलि वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाडा आयोजित किया जा रहा है

जिसमें नसबंदी कराने वाले पुरूषों को तीन हजार रूपये की प्रतिभूति राशि दी जायेगी। इसी प्रकार महिला नसबंदी कराने पर दो हजार की धनराशि दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशन में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह समाप्त हो गया है। इसमे आशाओं ने उल्लेखनीय रूप से नवजात बच्चों और उनकी माताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार अभियान चलाया जायेगा जिसका पहला शुभारम्भ आज किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि नवजात शिशु सप्ताह, पुरूष नसबंदी पखवाडा और खुशहाल परिवार अभियान टारगेट फ्री अभियान है ओर स्वेच्छिक रूप से लोग इसमे शामिल हो सकते है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 9 =