Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज लोक भवन सभागार लखनऊ में किया गया।

उक्त के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के एमडीए भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व लखनऊ से लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधि माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकदल संदीप मलिक, अधिकारियों में जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण कविता मीना, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग रवि, उपाध्यक्ष उद्योग जैस्मिन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पवन कुमार गोयल आदि की गरिमामय में उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर जनपद में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा नव चयनित अवर अभियंता के पद पर नियुक्त अभ्यार्थी। रोहित कुमार, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, केशोराम, सचिन देव धीमान, निर्देश कुमार, अंकुश कुमार, निशु तोमर आदि को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, एमडीए सचिव कविता मीणा, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, एसडीएम परमानंद झा आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =