फिल्मी चक्कर

नहीं लगता समाज प्रगतिशील हुआ है,कई लोग शादी से पहले यौन संबंध पर उल्टी सोच रखते हैं-Dia Mirza

Dia Mirza ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की और अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. उस समय, दीया से उनकी प्रेग्नेंसी के संबंध में और उनकी शादी के समय के बारे में कई लोगों ने सवाल उठाए थे. वह सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हुई थीं. तब दीया ने इस तरह के सवालों को नजरअंदाज करने का फैसला किया था.

Dia Mirza ने इन सवालों पर प्रतिक्रिया दी और अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि शादी से पहले यौन संबंध और गर्भावस्था एक पर्सनल च्वॉइस है. उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा,”मुझे लगता है कि जब पर्सनल च्वॉइस और पर्सनल च्वॉइस की पावर की बात आती है

तो इसे केवल वही लोग फॉलो कर सकते हैं, जिनके पास पर्सनल ऑप्शन होते हैं और वह धमकियों और चुनाव करने से डरते नहीं हैं, जो आपको एक व्यक्ति के रूप में चाहिए,”

Dia Mirza  ने कहा कि जहां कई लोग शादी से पहले यौन संबंध या प्रेग्नेंट या किसी अन्य चीजों पर उल्टी सोच रखते हैं. वहीं ऐसे भी काफी लोग हैं जो जानते हैं कि यह एक पर्सनल च्वॉइस है और अगर वे इसे चुनते हैं तो लोगों को इसे करने का अधिकार है. दीया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम उतने प्रगतिशील हैं जितना हम सोचते हैं या जैसा हम खुद को समझते हैं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 7 =