फिल्मी चक्कर

‘ड्रीम गर्ल’ ने मचाया धमाल-आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनर

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को फिल्म क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू और रेटिंग मिले हैं. इसका सीधा असर ‘ड्रीम गर्ल’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ऐसा शानदार प्रदर्शन किया है कि ये फिल्म आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. आयुष्मान की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में ‘ड्रीम गर्ल’ ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया है. हाल ही में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्वीट के जरिए शेयर किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलते हुए धमाकेदार ओपनिंग की है.

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ इसी शुक्रवार रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ही की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. आयुष्मान खुराना ‘ड्रीम गर्ल’ को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि एक ‘एंटरटेनिंग हीरो’ के तौर पर दर्शकों द्वारा स्वीकार किए जाने की उन्हें खुशी है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 10.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/tv/B1YDDrVgz4e/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि आज आयुष्मान खुराना अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में फिल्म को मिला ये शानदार रिस्पॉन्स उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. फिल्म की सफलता को लेकर आयुष्मान ने कहा, “मुझे खुशी है कि ‘ड्रीम गर्ल’ की शुरुआत अच्छी रही. इस फिल्म के इर्द-गिर्द ढेर सारी सकारात्मकता है. मेरे लिए यह काफी उत्साहवर्धक है. मैंने इस फिल्म के साथ एक एंटरटेनर बनने की दिशा में अपना हाथ आजमाया और मैं खुश हूं कि देशभर के दर्शकों ने एंटरटेनिंग हीरो के तौर पर मुझे स्वीकारा.

अच्छी ओपनिंग पर आयुष्मान ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा, “मुझे इस बेहतरीन पारिवारिक कॉमेडी फिल्म में लाने के लिए मैं अपने निर्देशक और लेखक राज शांडिल्य को धन्यवाद देता हूं. मैं फिल्म की निर्माता एकता कपूर को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. फिल्म की यह अच्छी शुरुआत हम सभी को खुशी देती है.” आयुष्मान को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करेगी.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk